Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!

post

दिवाली के त्योहार के दौरान, लोग रंग, चावल, और फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग करके रंगोली बनाते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी चित्रकला में माहिरी होती है, और वे कुछ ही मिनटों में चुनौतीपूर्ण रंगोली बना सकते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी चित्रकला कौशल बचपन से ही कमजोर होती है। इसके परिणामस्वरूप, ऐसे व्यक्ति दिवाली पर रंगोली बनाने की योजना छोड़ देते हैं।

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपके लिए ऐसे रंगोली के डिजाइन लेकर आए हैं, जिसे बनाना बेहद आसान है। साथ ही, आपकी रंगोली को देखकर हर कोई कहेगा- वाह! वाह! क्या बात है!

थाली और बोतल की मदद से बनाएं रंगोली डिजाइन 

Diwali 2023

इस रंगोली के डिजाइन को बनाने के लिए आपको एक बड़ी थाली और छोटी बोतल की जरूरत पड़ेगी। थाली की मदद से आप घर के एक कॉर्नर पर गोले की आकृति बना सकते हैं। इसके बाद आप बोतल में रंग भरकर, उसकी ढक्कन में होल कर दें।

इस तरह आप तस्वीर में दिखाई दे रही छोटी-छोटी बिंदियों को बोतल की मदद से अपनी रंगोल पर बना सकते हैं। रंगोली पूरी होने के बाद आप इसपर दिए लगा कर सजा लें। 

फूलों की रंगोली (Flower Rangoli)

Diwali 2023

यह रंगोली का डिजाइन भी आप बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको रंगों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस रंगली की सबसे अच्छी बात यह है कि यह बहुत जल्दी बन जाती है। फूलों की मदद से इसे बनाना काफी आसान है।

इस रंगोली के डिजाइन को बनाने के लिए भी आपको अलग-अलग आकार की बड़ी थाली चाहिए। थाली की मदद से आप जमीन पर पहले डिजाइन बना लें। डिजाइन बनाने के लिए आप चॉक या पेंसिल का प्रयोग कर सकते हैं।

चॉक या पेंसिल की मदद से बनाएं रंगोली डिजाइन

इस रंगोली के डिजाइन को देखकर आपको लग रहा होगा कि यह बनाना काफी मुश्किल होगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि यह डिजाइन भी लोग काफी आसानी से बना लेते हैं। इसे बनाने के लिए आप चॉक या पेंसिल से पहले जमीन पर डिजाइन बनाएं। डिजाइन बनाने के लिए आप घर में मौजूद किसी भी गोल आकार की वस्तु का प्रयोग कर सकते हैं।

साथ ही, रंगोली में दिखाई दे रही, बिंदी के डिजाइन को आप, किसी भी बोतल में रंग भरकर बना सकते हैं। इसके लिए आपको बोतल की ढक्कन में छोटा होल करना होगा।  

आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें

Also Read: Brighten Your Diwali: 11 Remarkable Lighting Ideas for 2023