घर पर चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के सामान रखने का चलन धीरे- धीरे बढ़ता ही जा रहा है। फेंगशुई दो शब्दों से मिलकर बना है। फेंग यानि वायु और शुई यानि जल। फेंगशुई शास्त्र जल व वायु पर आधारित है। फेंगशुई के उपाय करने पर घर से वास्तु दोष संबंधी तमाम तरह की परेशानियों का अंत हो जाता है। घर पर सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए बाजार में इस समय कई तरह के फेंगशुई की वस्तुएं मिलती हैं जिसको घर पर लाने से शुभ फल की प्राप्ति होता है।
चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के अनुसार घोड़े को तरक्की और सुख-समृद्धि का रूप माना जाता है। ऐसे मे अगर आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की चाहिए तो घोड़े की मूर्ति को घर रख सकते हैं।
अगर आपके घर पर किसी भी तरह का वास्तु दोष, मानसिक परेशानी या आर्थिक दिक्कतें हैं तो फेंगशुई शास्त्र में इसके लिए भी कुछ उपाय बताए गए है। आप घर पर लाफिंग बुद्धा रख सकते हैं इससे जीवन में समृद्धि और परेशानी दूर भागती होती है।
/tortoise-10_555_022218101020.jpg)
फेंगशुई में वास्तु दोष को दूर करने में धातु का कछुआ बहुत काम आता है। घर पर कछुआ रखने से तमाम तरह की बीमारियों और छिपे हुए दुश्मनों पर जीत मिलती है। धन में बढ़ोतरी के लिए धातु से निर्मित कछुआ लेकर उसे पानी भरे जार में उत्तर दिशा में रख दें।
/pngtree-colorful-ornamented-bell-hanging-onto-a-wooden-hanging-picture-image_2493381.jpg)
फेंगशुई में घर पर लटकती हुई घंटी का विशेष महत्व होता है। घर पर खुशनुमा वातावरण बनाने के लिए आप अपने घर में मुख्य द्वार या खिड़की के पास बेल्स या घंटी को टांग दें। इससे जो आवाज पैदा होती है उससे घर का माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहता है।
/lucky_bamboo_28_12_2017.webp)
फेंगशुई में घर पर बांस के पौधे रखने पर विशेष लाभ मिलता है। बांस के पौधे को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना हैं। इनसे परिवार के सदस्यों को पूर्ण आयु व अच्छी सेहत मिलती है। बांस का पौधा वहां लगाना चाहिए जहां पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठते हों। बांस के पौधे को पूर्वी कोने में रखना चाहिए।
/71efzTYOHlL._AC_UF894,1000_QL80_.jpg)
घर पर चीनी ड्रैगन की मूर्ति को रखने पर बाहर से कभी भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नही हो पाता।
/Chinese-coins-significance-Tips-to-invite-wealth-with-lucky-Feng-Shui-coins-shutterstock_252414079.jpg)
घर पर मुख्य दरवाजे के पास तीन चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे में लटकाकर रखने से सौभाग्य और संपत्ति में वृद्धि होती है। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए सिक्के दरवाजे के अंदर की ओर लटकाना चाहिए न कि बाहर की ओर।
/8-6.jpg)
लव बर्ड जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक माने जाते हैं ऐसे में पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बनाए रखने के लिए लव बर्ड पक्षी की मूर्ति के जोड़े को बेडरूम में रखना शुभ होगा।
/714DZchoFlL._AC_UF1000,1000_QL80_.jpg)
फेंगशुई में लव बर्ड की तरह मछलियों के जोड़े को घर में लटकाने पर भाग्य में उन्नति और सुख का वास होता है। जाता है। इनके प्रभाव से घर में धन की बरकत और कार्यक्षेत्र में उन्नति होती है।
/istockphoto-1324845978-612x612.jpg)
Ans 1. Feng Shui Tips: फेंगशुई एक चीनी वास्तु शास्त्र है जो अब धीरे-धीरे भारत में भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। ... घर के बाहर रखें बहते हुए पानी का स्रोत ... समय-समय पर करें घर के मुख्य दरवाजे की सफाई ... सिट्रीन का उपयोग करना शुभ होता है ... मनी फ्रॉग से घर में आती है समृद्धि ... संतरे की टोकरी घर में रखने से आती है समृद्धि
Ans 2. फेंगशुई का पौधा (Feng Shui Plants) : मनी ट्री (Money Tree) जैसा कि नाम से ही पता चलता है, Money Tree (मनी ट्री) घर में समृद्धि तथा सौभाग्य लाता है, जिससे यह घर के लिए सबसे पसंदीदा Feng Shui Plants (फेंगशुई का पौधा) बन जाता है। मनी ट्री को फेंगशुई में सभी पांच तत्वों का प्रतिनिधित्व करने वाला माना जाता है।
Ans 3. फेंग शुई को एक छद्म विज्ञान के रूप में वर्गीकृत किया गया है क्योंकि यह कई क्लासिक छद्म वैज्ञानिक पहलुओं को प्रदर्शित करता है जैसे कि दुनिया के कामकाज के बारे में दावे करना जो वैज्ञानिक पद्धति से परीक्षण करने योग्य नहीं हैं।
Ans 4. धन प्राप्ति के उपाय अगर आप अलमारी में धन रखते हैं तो उसके मध्य या ऊपरी में भाग में रखें. वास्तु के अनुसार इसके निचले हिस्से में धन रखने से धन टिकता नहीं है. अपनी तिजोरी में व्यापार वृद्धि यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र और बीसा यंत्र रखे. तिजोरी भी इन्हें रखने से मां लक्ष्मी आकर्षित होती हैं.
Ans 5. आपके घर का डिज़ाइन आपकी समग्र ख़ुशी पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है । एक स्थान जो आपको अच्छा महसूस कराता है, वह आपके जीवन के अन्य पहलुओं पर सकारात्मक रूप से प्रतिबिंबित करता है, और इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए, फेंग शुई की प्राचीन चीनी प्रथा हजारों वर्षों से लागू की गई है।